businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 55 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 09, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 55 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 54.53 अंकों की गिरावट के साथ 27,265.32 पर और निफ्टी 20.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,152.95 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 3.42 अंकों की गिरावट के साथ 27,316.43 पर खुला और 54.53 अंकों यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 27,265.32 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,328.27 के ऊपरी और 27,177.09 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 12.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,161.90 पर खुला और 20.95 अंकों यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 8,152.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,174.55 के ऊपरी और 8,126.50 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक 49.70 अंकों की तेजी के साथ 9,843.37 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 34.15 अंकों की तेजी के साथ 10,885.98 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.75 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.86 फीसदी), बिजली (0.59 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.43 फीसदी) और वाहन (0.34 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (1.11 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.82 फीसदी), तेल एवं गैस (0.49 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.43 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0