businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 541 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 541 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 541.14 अंकों की गिरावट के साथ 25,651.84 पर और निफ्टी 165.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,812.00 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 81.39 अंकों की तेजी के साथ 26,274.37 पर खुला और 541.14 अंको या 2.07 फीसदी गिरावट के साथ 25,651.84 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,339.10 के ऊपरी और 25,571.34 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से चार शेयरों विप्रो (0.40 फीसदी), एमएंडएम (0.20 फीसदी), सन फार्मा (0.13 फीसदी) और इंफोसिस (0.08 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वेदांता (6.29 फीसदी), हिंडाल्को (6.22 फीसदी), कोल इंडिया (5.40 फीसदी), टाटा मोटर्स (4.81 फीसदी) और एनटीपीसी (4.58 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.70 अंकों की तेजी के साथ 8,014.80 पर खुला और 165.10 अंकों या 2.07 फीसदी गिरावट के साथ 7,812.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,021.60 के ऊपरी और 7,787.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 168.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,524.54 पर और स्मॉलकैप 132.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,802.87 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। धातु (4.24 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.10 फीसदी), बिजली (3.09 फीसदी), बैंकिंग (3.04 फीसदी) और रियल्टी (2.54 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 944 शेयरों में तेजी और 1,738 में गिरावट रही, जबकि 114 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0