businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सात दिन तेजी के बाद गिरा सेंसेक्स

Source : business.khaskhabar.com | Sep 04, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 54 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सात दिन लगातार तेजी के बाद गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 54.01 अंकों की गिरावट के साथ 27,085.93 पर और निफ्टी 18.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,095.95 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 25.01 अंकों की तेजी के साथ 27,164.95 पर खुला और 54.01 अंकों यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 27,085.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,169.12 के ऊपरी और 26,972.39 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 0.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,114.20 पर खुला और 18.65 अंकों यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 8,095.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,114.80 के ऊपरी और 8,060.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला-जुला रूख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 10.20 अंकों की तेजी के साथ 9,615.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 38.26 अंकों की गिरावट के साथ 10,495.46 पर बंद हुआ। 12 में से चार सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (0.49 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.26 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.13 फीसदी) और वाहन (0.11 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (4.42 फीसदी), धातु (1.50 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.00 फीसदी), तेल एवं गैस (0.53 फीसदी) और बिजली (0.49 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0