businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 45 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 45 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 44.93 अंकों की गिरावट के साथ 26,768.49 पर और निफ्टी 15.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,114.70 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 6.40 अंकों की तेजी के साथ 26,819.82 पर खुला और 44.93 अंकों या 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 26,768.49 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,014.42 के ऊपरी और 26,718.44 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 11.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,119.15 पर खुला और 15.95 अंकों यानी 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 8,114.70 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,191.00 के ऊपरी और 8,100.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 6.48 अंकों की तेजी के साथ 10,353.93 पर और स्मॉलकैप 27.77 अंकों की तेजी के साथ 10,851.50 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.78 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.05 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.80 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.68 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.67 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों रियल्टी (1.44 फीसदी), बैंकिंग (0.93 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.80 फीसदी), वाहन (0.60 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.46 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0