businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 43 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 43 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.19 अंकों की गिरावट के साथ 28,420.12 पर और निफ्टी 6.40 अंकों की कमजोरी के साथ 8,603.45 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 80.97 अंकों की मजबूती के साथ 28,544.28 पर खुला और 43.19 अंकों या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 28,420.12 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,549.13 के ऊपरी और 28,319.83 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 14.05 अंकों की बढ़त के साथ 8,623.90 पर खुला और 6.40 अंकों या 0.07 फीसदी कमजोरी के साथ 8,603.45 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,624.10 के ऊपरी और 8,559.00 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मजबूती रही। मिडकैप 29.92 अंकों की मजबूती के साथ 11,250.10 पर और स्मॉलकैप 46.97 अंकों की मजबूती के साथ 11,763.34 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 6 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें तेल गैस (0.54 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.28 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.27 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.25 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.19 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (1.92 फीसदी), धातु (0.51 फीसदी), बैंकिंग (0.33 फीसदी), बिजली (0.33 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.15 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0