सेंसेक्स में 427 अंकों की बडी गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | Mar 13, 2015 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 427.11 अंकों की गिरावट के साथ 28,503.30 पर और निफ्टी 128.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,647.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 204.52 अंकों की तेजी के साथ 29,134.93 पर खुला और 427.11 अंकों या 1.48 फीसदी गिरावट के साथ 28,503.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,183.76 के ऊपरी और 28,448.48 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 68.05 अंकों की तेजी के साथ 8,844.05 पर खुला और निफ्टी 128.25 अंकों या 1.46 फीसदी गिरावट के साथ 8,647.75 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,849.75 के ऊपरी और 8,631.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 150.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,794.88 पर और स्मॉलकैप 175.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,209.56 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। पूंजीगत वस्तु (2.57 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.94 फीसदी), बैंकिंग (1.93 फीसदी), बिजली (1.81 फीसदी) और वाहन (1.63 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।