businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 42 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 42 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 41.84 अंकों की गिरावट के साथ 26,481.25 पर और निफ्टी 21.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,022.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 12.8 अंकों की कमजोरी के साथ 26,510.29 पर खुला और 41.84 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 26,481.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,604.65 के ऊपरी और 26,438.32 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही।

वेदांता (3.11 फीसदी), हिंडाल्को (1.57 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.36 फीसदी), गेल (1.36 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.06 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सिप्ला (3.35 फीसदी), डॉ रेड्डीज (2.34 फीसदी), सन फार्मा (2.05 फीसदी), विप्रो (1.76 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.60 फीसदी)। निफ्टी 17.65 अंकों की कमजोरी के साथ 8,026.50 पर खुला और 21.75 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 8,022.40 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,057.15 के ऊपरी और 8,005.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 32.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,161.25 पर और स्मॉलकैप 35.71 अंकों की गिरावट के साथ 10,661.85 पर बंद हुआ। 12 में से चार सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.97 फीसदी), धातु (0.81 फीसदी), बिजली (0.35 फीसदी) और बैंकिंग (0.24 फीसदी) में मजबूती दर्ज की गई। रियल्टी (1.54 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.41 फीसदी), वाहन (0.73 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.70 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0