businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 42 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 42 pointsमुंबई। सोमवार को भारी बढत के बाद शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 41.77 अंकों की गिरावट के साथ 27,645.53 पर और निफ्टी 8.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,365.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 24.22 अंकों की गिरावट के साथ 27,663.08 पर खुला और 41.77 अंकों या 0.15 फीसदी गिरावट के साथ 27,645.53 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,872.23 के ऊपरी और 27,574.07 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 17.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,356.20 पर खुला और 8.00 अंकों या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 8,365.65 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,427.80 के ऊपरी और 8,335.00 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला रूख रहा। मिडकैप 16.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,651.02 पर और स्मॉलकैप 39.81 अंकों की तेजी के साथ 11,187.73 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.54 फीसदी), रियल्टी (0.47 फीसदी) और धातु (0.43 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले पांच सेक्टरों में रहे वाहन (0.77 फीसदी), तेल एवं गैस (0.45 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.22 फीसदी), बैंकिंग (0.17 फीसदी) और बिजली (0.04 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0