businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 42 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 42 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 42.42 अंकों की गिरावट के साथ 22,509.07 पर और निफ्टी 16.45 अंकों की गिरावट के साथ 6,736.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 46.70 अंकों की तेजी के साथ 22,598.19 पर खुला और 42.42 अंकों यानी 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 22,509.07 पर बंद हुआ।

 दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,620.65 के ऊपरी और 22,369.28 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 19.50 अंकों की तेजी के साथ 6,772.05 पर खुला और 16.45 अंकों यानी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 6,736.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में निफ्टी ने 6,776.75 के ऊपरी और 6,696.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई।

 मिडकैप सूचकांक 28.17 अंकों की गिरावट के साथ 7,170.75 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 12.91 अंकों की गिरावट के साथ 7,207.45 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (0.95 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.44 फीसदी), धातु (0.35 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.32 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के बैंकिंग (1.09 फीसदी), तेल एवं गैस (0.87 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.83 फीसदी), रियल्टी (0.44 फीसदी) और बिजली (0.44 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0