businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में आई 37 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 37 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 37.07 अंकों की गिरावट के साथ 28,171.69 पर और निफ्टी 11.35 अंकों की कमजोरी के साथ 8,510.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 11.35 अंकों की बढ़त के साथ 28,220.11 पर खुला और 37.07 अंकों या 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 28,171.69 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,335.23 के ऊपरी और 28,084.36 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 3.35 अंकों की बढ़त के साथ 8,525.50 पर खुला और 11.35 अंकों या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 8,510.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,561.35 के ऊपरी और 8,483.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मजबूती रही। मिडकैप 57.22 अंकों की मजबूती के साथ 11,019.99 पर और स्मॉलकैप 71.33 अंकों की मजबूती के साथ 11,498.32 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 6 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें रियल्टी (0.89 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.70 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.28 फीसदी), धातु (0.09 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.09 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही। प्रौद्योगिकी (0.48 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.38 फीसदी), बिजली (0.31 फीसदी), वाहन (0.30 फीसदी) और तेल गैस (0.24 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0