businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 308 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 308 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 308.09 अंकों की गिरावट के साथ 24,893.81 पर और निफ्टी 96.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,558.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 101.08 अंकों की तेजी के साथ 25,302.98 पर खुला और 308.09 अंकों या 1.22 फीसदी गिरावट के साथ 24,893.81 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,387.32 के ऊपरी और 24,851.77 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 30.80 अंकों की तेजी के साथ 7,685.85 पर खुला और 96.25 अंकों या 1.26 फीसदी गिरावट के साथ 7,558.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,705.05 के ऊपरी और 7,545.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 227.32 अंकों की गिरावट के साथ 10,132.58 पर और स्मॉलकैप 186.61 अंकों की गिरावट के साथ 10,418.63 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। स्वास्थ्य सेवा (2.57 फीसदी), धातु (2.31 फीसदी), बैंकिंग (2.10 फीसदी), बिजली (1.92 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.89 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

(IANS)