businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में गिरावट जारी, 30 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Mar 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 30 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 30.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,161.72 पर और निफ्टी 7.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,542.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 17.31 अंकों की तेजी के साथ 28,209.33 पर खुला और 30.30 अंकों या 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 28,161.72 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,455.32 के ऊपरी और 28,130.09 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 13.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,537.05 पर खुला और 7.95 अंकों या 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 8,542.95 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,627.75 के ऊपरी और 8,535.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 45.96 अंकों की गिरावट के साथ 10,493.15 पर और स्मॉलकैप 69.10 अंकों की गिरावट के साथ 10,650.93 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों स्वास्थ सेवाएं (1.84 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.69 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.68 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के वाहन (1.17 फीसदी), बैंकिंग (0.61 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.50 फीसदी), रियल्टी (40 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.30 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।