businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 297 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 297 pointsमुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजारों में गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 297.08 अंकों की गिरावट के साथ 27,437.94 पर और निफ्टी 93.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,305.25 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 69.56 अंकों की मजबूती के साथ 27,804.58 पर खुला और 297.08 अंकों या 1.07 फीसदी गिरावट के साथ 27,437.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,829.11 के ऊपरी और 27,344.70 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 7.40 अंकों की बढ़त के साथ 8,405.70 पर खुला और 93.05 अंकों या 1.11 फीसदी गिरावट के साथ 8,305.25 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,413.30 के ऊपरी और 8,273.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 171.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,435.64 पर और स्मॉलकैप 301.28 अंकों की गिरावट के साथ 11,008.62 पर बंद हुआ। 12 में से एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.01 फीसदी) में बढत रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (3.85 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.18 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.78 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.57 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.33 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0