businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 296 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 296 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 296.02 अंकों की गिरावट के साथ 26,271.97 पर और निफ्टी 93.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,852.40 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 80.48 अंकों की गिरावट के साथ 26,487.51 पर खुला और 296.02 अंकों या 1.11 फीसदी गिरावट के साथ 26,271.97 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,570.38 के ऊपरी और 26,250.24 के निचले स्तर को छुआ।

 निफ्टी 48.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,897.40 पर खुला और 93.15 अंकों या 1.17 फीसदी गिरावट के साथ 7,852.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,943.05 के ऊपरी और 7,842.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 86.01 अंकों की गिरावट के साथ 9,425.39 पर और स्मॉलकैप 83.86 अंकों की गिरावट के साथ 10,557.96 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (2.65 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.85 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.78 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.72 फीसदी) और रियल्टी (1.27 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0