businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 276 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 276 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार की तरह गुरूवार को भी गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 276.33 अंकों की गिरावट के साथ 26,468.36 पर और निफ्टी 90.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,911.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 63.97 अंकों की तेजी के साथ 26,808.66 पर खुला और 276.33 अंकों या 1.03 फीसदी गिरावट के साथ 26,468.36 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,814.20 के ऊपरी और 26,349.55 के निचले स्तर को छुआ।

 निफ्टी 0.90 अंकों की तेजी के साथ 8,003.30 पर खुला और 90.55 अंकों या 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 7,911.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,019.30 के ऊपरी और 7,877.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 230.11 अंकों की गिरावट के साथ 9,350.72 पर और स्मॉलकैप 346.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,444.79 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.94 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.15 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (3.21 फीसदी), तेल एवं गैस (3.08 फीसदी), धातु (3.00 फीसदी), बिजली (2.80 फीसदी) और बैंकिंग (2.69 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0