businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 261,निफ्टी में 91अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 261 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 260.95 अंकों की गिरावट के साथ 27,176.99 पर और निफ्टी 91.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,213.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 127.55 अंकों की तेजी के साथ 27,565.49 पर खुला और 260.95 अंकों या 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 27,176.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,567.28 के ऊपरी और 27,141.55 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 25.30 अंकों की तेजी के साथ 8,330.55 पर खुला और 91.45 अंकों या 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 8,213.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,334.45 के ऊपरी और 8,202.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 219.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,216.34 पर और स्मॉलकैप 313.81 अंकों की गिरावट के साथ 10,694.81 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (3.96 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (3.21 फीसदी), तेल एवं गैस (2.48 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.17 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.73 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रर्ही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0