businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 25 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 25 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 25.18 अंकों की गिरावट के साथ 26,246.79 पर और निफ्टी 9.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,842.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 42.30 अंकों की गिरावट के साथ 26,229.67 पर खुला और 25.18 अंकों या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 26,246.79 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,338.31 के ऊपरी और 26,150.09 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 23.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,828.75 पर खुला और 9.70 अंकों या 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 7,842.70 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,869.90 के ऊपरी और 7,815.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 21.56 अंकों की गिरावट के साथ 9,403.83 पर और स्मॉलकैप 6.18 अंकों की तेजी के साथ 10,564.14 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (1.69 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.61 फीसदी), रियल्टी (1.57 फीसदी), धातु (1.13 फीसदी) और बिजली (1.12 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0