businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बाजारों में फिर गिरावट,सेंसेक्स 245 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 245 pointsमुंबई। पिछले सप्ताह रहे गिरावट के दौर के बाद सोमवार को शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन फिर गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 245.40 अंकों की गिरावट के साथ 26,523.09 पर और निफ्टी 70.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,044.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 45.82 अंकों की तेजी के साथ 26,814.31 पर खुला और 245.40 अंकों या 0.92 फीसदी गिरावट के साथ 26,523.09 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,827.06 के ऊपरी और 26,472.87 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 9.65 अंकों की तेजी के साथ 8,124.35 पर खुला और 70.55 अंकों या 0.87 फीसदी गिरावट के साथ 8,044.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,131.00 के ऊपरी और 8,030.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 159.93 अंकों की गिरावट के साथ 10,194.00 पर और स्मॉलकैप 153.94 अंकों की गिरावट के साथ 10,697.56 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.94 फीसदी), धातु (1.73 फीसदी), तेल एवं गैस (1.55 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.52 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (1.17 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0