businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 224 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Apr 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 224 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में दूसरे दिन शुक्रवार को भी गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 223.94 अंकों की गिरावट के साथ 28,442.10 पर और निफ्टी 100.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,606 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 16.93 अंकों की मजबूती के साथ 28,682.97 पर खुला और 223.94 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 28,442.10 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,696.19 के ऊपरी और 28,403.76 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। सेसा स्टरलाइट (3.18 फीसदी), टाटा स्टील (2.53 फीसदी), हिंडाल्को (1.86 फीसदी), भेल (1.18 फीसदी) और एनटीपीसी (1.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा (4.80 फीसदी), टीसीएस (4.22 फीसदी), ऎक्सिस बैंक (3.23 फीसदी), भारती एयरटेल (2.70 फीसदी) और विप्रो (2.46 फीसदी) प्रमुख रहे। निफ्टी 8.65 अंकों की कमजोरी के साथ 8,698.05 पर खुला और 100.70 अंकों या 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 8,606 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,699.85 के ऊपरी और 8,596.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 221.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,771.77 पर और स्मॉलकैप 170.51 अंकों की गिरावट के साथ 11,622.23 पर बंद हुआ। सेक्टर धातु (1.14 फीसदी) में मजबूती रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवा (3.05 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.02 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.00 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.80 फीसदी) और बैंकिंग (1.64 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0