businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होली पूर्व सेंसेक्स में 213 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 213 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 213.00 अंकों की गिरावट के साथ 29,380.73 पर और निफ्टी 73.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,922.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 343.54 अंकों की तेजी के साथ 29,937.27 पर खुला और 213.00 अंकों या 0.72 फीसदी गिरावट के साथ 29,380.73 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,024.74 के ऊपरी और 29,289.05 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 112.90 अंकों की तेजी के साथ 9,109.15 पर खुला और 73.60 अंकों या 0.82 फीसदी गिरावट के साथ 8,922.65 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,119.20 के ऊपरी और 8,893.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 117.56 अंकों की गिरावट के साथ 10,964.27 पर और स्मॉलकैप 147.24 अंकों की गिरावट के साथ 11,381.65 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से मात्र तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (1.25 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.90 फीसदी) और रियल्टी (0.02 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के धातु (2.42 फीसदी), बैंकिंग (1.77 फीसदी), तेल एवं गैस (1.33 फीसदी), बिजली (1.30 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.01 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0