businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 18 अंक टूटा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 31, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 18 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 18.37 अंकों की गिरावट के साथ 27,957.49 पर और निफ्टी 1.30 अंक की गिरावट केसाथ 8,491.00 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 93.99 अंकों की तेजी के साथ 28,069.85 पर खुला और 18.37 अंकों या 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 27,957.49 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,180.64 के ऊपरी और 27,868.21 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 35.30 अंकों की तेजी के साथ 8,527.60 पर खुला और 1.30 अंक या 0.02 फीसदी गिरावट केसाथ 8,491.00 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 8,550.45 के ऊपरी और 8,454.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 32.70 अंकों की तेजी के साथ 10,592.22 पर और स्मॉलकैप 95.05 अंकोंकी तेजी के साथ 10,890.45 पर बंद हुआ।

बीएसई के पांच सेक्टरों तेल एवं गैस (1.18 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.03 फीसदी), वाहन (0.64 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.18 फीसदी) और बिजली (0.14 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (0.81 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.49 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.20 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.19 फीसदी) और रियल्टी (0.11 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0