businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स175अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Oct 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 175 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 175.40 अंकों की गिरावट के साथ 26,904.11 पर और निफ्टी 46.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,143.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 163.09 अंकों की तेजी के साथ 27,242.60 पर खुला और 175.40 अंकों या 0.65 फीसदी गिरावट के साथ 26,904.11 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,305.04 के ऊपरी और 26,855.75 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। वेदांता (सात फीसदी), हिडाल्को (5.98 फीसदी), गेल (2.49 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.83 फीसदी) और भेल (1.76 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे इन्फोसिस (3.88 फीसदी), ल्युपिन (2.16 फीसदी), सिप्ला (1.71 फीसदी), सन फार्मा (1.58 फीसदी) और एचडीएफसी (1.44 फीसदी)। निफ्टी 41.80 अंकों की तेजी के साथ 8,231.50 पर खुला और 46.10 अंकों या 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 8,143.60 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,244.50 के ऊपरी और 8,128.20 के निचले स्तर को छुआ। हालांकि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप 16.94 अंकों की तेजी के साथ 10,954.70 पर और स्मॉलकैप 0.99 अंकों की तेजी के साथ 11,349.57 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी देखी गई। धातु (1.38 फीसदी), बिजली (0.95 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.36 फीसदी), वाहन (0.23 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (2.08 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.87 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.96 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.77 फीसदी) और रियल्टी (0.36 फीसदी) में गिरावट रही।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0