businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गिरे,सेंसेक्स 155 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Apr 23, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 155 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 155.11 अंकों की गिरावट के साथ 27,735.02 पर और निफ्टी 31.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,398.30 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 87.14 अंकों की मजबूती के साथ 27,977.27 पर खुला और 155.11 अंकों या 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 27,735.02 पर बंद हुआ।

दिनभर में सेंसेक्स ने 28,087.78 के ऊपरी और 27,621.18 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (5.00 फीसदी), कोल इंडिया (1.45 फीसदी), मारूति सुजुकी (0.92 फीसदी), भेल (0.91 फीसदी) और सिप्ला (0.87 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा (2.55 फीसदी), एसबीआई (2.41 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.24 फीसदी), एनटीपीसी (2.10 फीसदी) और विप्रो (1.76 फीसदी) प्रमुख रहे। निफ्टी 48.50 अंकों की बढ़त के साथ 8,478.20 पर खुला और 31.40 अंकों या 0.37 फीसदी गिरावट के साथ 8,398.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,504.95 के ऊपरी और 8,361.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिलाजुला रूख रहा।

मिडकैप 60.83 अंकों की बढ़त के साथ 10,607.07 पर और स्मॉलकैप 18.61 अंकों की कमजोरी के साथ 11,309.90 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में 3 सेक्टरों धातु (1.56 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.25 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.04) में तेजी रही। 12 में से 9 सेक्टरों में गिरावट रही। पूंजीगत वस्तु (0.89 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.86 फीसदी), रियल्टी (0.85 फीसदी), वाहन (0.67 फीसदी) और बिजली (0.65 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0