businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 134 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 23, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 134 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 134.09 अंकों की गिरावट के साथ 28,370.84 पर और निफ्टी 43.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,589.80 पर बंद हुए। सेंसेक्स सुबह 36.04 अंकों की तेजी के साथ 28,540.97 पर खुला और 134.09 अंकों या 0.47 फीसदी गिरावट के साथ 28,370.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,578.33 के ऊपरी और 28,315.37 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 10.45 अंकों की तेजी के साथ 8,643.95 पर खुला और 43.70 अंकों या 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 8,589.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,654.75 के ऊपरी और 8,573.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का मिलाजुला रूख रहा। मिडकैप 18.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,216.19 पर और स्मॉलकैप 59.97 अंकों की तेजी के साथ 11,736.13 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.59 फीसदी), वाहन (0.49 फीसदी), तेल एवं गैस (0.48 फीसदी), रियल्टी (0.36 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (लगभग शून्य फीसदी) में तेजी रही।

गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), बैंकिंग (0.71 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.67 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.64 फीसदी)। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0