businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 134 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Apr 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 134 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 133.65 अंकों की गिरावट के साथ 28,666.04 पर और निफ्टी 43.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,706.70 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 76.54 अंकों की मजबूती के साथ 28,876.23 पर खुला और 133.65 अंकों या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 28,666.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,876.23 के ऊपरी और 28,497.70 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। ओएनजीसी (3.25 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.31 फीसदी), हिंडाल्को (1.25 फीसदी), एनटीपीसी (0.97 फीसदी) और एचडीएफसी (0.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प (3.76 फीसदी), सन फार्मा (2.60 फीसदी), सिप्ला (2.14 फीसदी), लार्सन एंड टुब्रो (2.00 फीसदी) और डॉ रेड्डीज लैब (1.92 फीसदी) प्रमुख रहे। निफ्टी 6.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,757.05 पर खुला और 43.50 अंकों या 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 8,706.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,760.00 के ऊपरी और 8,645.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 77.74 अंकों की गिरावट के साथ 10,993.02 पर और स्मॉलकैप 108.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,792.74 पर बंद हुआ। एक सेक्टर तेल एवं गैस (0.93 फीसदी) में मजबूती रही। बीएसई के 12 में 11 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (2.30 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.56 फीसदी),स्वास्थ्य सेवा (1.49 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.92 फीसदी) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी (0.91 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0