businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गिरे,सेंसेक्स 133 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Feb 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 133 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 133.06 अंकों की गिरावट के साथ 28,717.91 पर और निफ्टी 50.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,661.05 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 41.24 अंकों की तेजी के साथ 28,892.21 पर खुला और 133.06 अंकों यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 28,717.91 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,922.85 के ऊपरी और 28,647.14 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी (2.45 फीसदी), इंफोसिस (1.63 फीसदी), एसएसएलटी (1.35 फीसदी), आईटीसी (1.32 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.14 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे-टाटा मोटर्स (5.05 फीसदी), भेल (4.79 फीसदी), सन फार्मा (2.98 फीसदी), टाटा स्टील (2.67 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.59 फीसदी)। निफ्टी 14.85 अंकों की गिरावट के साथ पर 8,696.85 पर खुला और 50.65 अंकों यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 8,661.05 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,726.20 के ऊपरी और 8,645.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप 112.89 अंकों की गिरावट के साथ 10,490.68 पर और स्मॉलकैप 205.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,077.34 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (0.89 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.84 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- वाहन (2.77 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.72 फीसदी), बैंक (1.27 फीसदी), बिजली (1.25 फीसदी) और धातु (1.09 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0