businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में मामूली गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 12 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11.86 अंकों की गिरावट के साथ 29,559.18 पर और निफ्टी 3.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,914.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 5.32 अंकों की गिरावट के साथ 29565.72 पर खुला और 11.86 अंकों या 0.04 फीसदी गिरावट के साथ 29559.18 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,786.32 के ऊपरी और 29,417.67 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 7.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,902.75 पर खुला और 3.80 अंकों या 0.04 फीसदी गिरावट के साथ 8,914.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,985.05 के ऊपरी और 8,874.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला रूख रहा। मिडकैप 27.97 अंकों की तेजी के साथ 10,808.44 पर और स्मॉलकैप 55.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,369.11 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (4.60 फीसदी), रियल्टी (1.69 फीसदी), तेल एवं गैस (1.48 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.00 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों पूंजीगत वस्तुएं (1.45 फीसदी), धातु (1.43 फीसदी), वाहन (0.72 फीसदी), बैंकिंग (0.31 फीसदी) और बिजली (0.23 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0