businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 116 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 116 pointsमुंबई।शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 115.61 अंकों की गिरावट के साथ 28,444.01 पर और निफ्टी 31.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,524.70 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 37.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,522.46 पर खुला और 115.61 अंकों या 0.40 फीसदी गिरावट के साथ 28,444.01 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,576.39 के ऊपरी और 28,386.46 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 20.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,535.45 पर खुला और 31.20 अंकों या 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 8,524.70 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,560.20 के ऊपरी और 8,504.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 93.21 अंकों की तेजी के साथ 10,356.11 पर और स्मॉलकैप 61.51 अंकों की तेजी के साथ 11,251.21 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु (1.20 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.94 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.65 फीसदी) और बिजली (0.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.48 फीसदी), वाहन (1.05 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.93 फीसदी), तेल एवं गैस (0.66 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.08 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0