businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 19 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 09 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19.17 अंकों की गिरावट के साथ 27,287.66 पर और निफ्टी 9.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,251.70 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.52 अंकों की तेजी के साथ 27,312.35 पर खुला और 19.17 अंकों या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 27,287.66 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,445.24 के ऊपरी और 27,190.55 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,258.35 खुला और 9.95 अंकों या 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 8,251.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,294.40 के ऊपरी और 8,217.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 16.67 अंकों की गिरावट के साथ 11,166.93 पर और स्मॉलकैप 43.45 अंकों की गिरावट के साथ 11,562.43 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों -धातु (1.17 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.57 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.43 फीसदी) और वाहन (0.27 फीसदी)- में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (1.79 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.04 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.78 फीसदी), बैंकिंग (0.77 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.54 फीसदी)।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0