businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 29 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex dowm by 29 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 29.21 अंकों की गिरावट के साथ 26,597.11 पर और निफ्टी 9.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,958.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 68.09 अंकों की तेजी के साथ 26,694.41 पर खुला और 29.21 अंकों यानी 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 26,597.11 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,715.77 के ऊपरी और 26,518.01 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 9.60 अंकों की तेजी के साथ 7,978.45 पर खुला और 9.95 अंकों यानी 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 7,958.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,991.75 के ऊपरी और 7,934.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 95.38 अंकों की तेजी के साथ 9,516.78 पर और स्मॉलकैप 156.68 अंकों की तेजी के साथ 10,667.67 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (2.21 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.84 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.79 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.50 फीसदी) और बिजली (0.11 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएससी के धातु (1.11 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.92 फीसदी), बैंकिंग (0.91 फीसदी), वाहन (0.44 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0