businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में नामालूम सी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex dips by one pointमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,442.71 पर और निफ्टी 12.95 अंकों की तेजी के साथ 8,537.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 28.31 अंकों की तेजी के साथ 28,472.32 पर खुला और 1.30 अंक (लगभग शून्य फीसदी) गिरावट के साथ 28,442.71 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,504.65 के ऊपरी और 28,370.73 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 4.00 अंकों की तेजी के साथ 8,528.70 पर खुला और 12.95 अंकों या 0.15 फीसदी तेजी के साथ 8,537.65 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,546.95 के ऊपरी और 8,508.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 143.75 अंकों की तेजी के साथ 10,499.86 पर और स्मॉलकैप 184.67 अंकों की तेजी के साथ 11,435.88 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। वाहन (1.34 फीसदी), रियल्टी (1.32 फीसदी), बिजली (1.06 फीसदी), तेल एवं गैस (0.99 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.19 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.16 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0