businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स ने गोता लगाया, लुढका 350 अंक

Source : business.khaskhabar.com | Oct 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex dips by 350 pointsमुंबई। गुरूवार को शेयर बाजारों में गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 349.99 अंकों की गिरावट के साथ 25,999.34 पर,निफ्टी 115.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,748.20 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 88.98 अंकों की गिरावट के साथ 26,260.35 पर खुला और 349.99 अंकों या 1.33 फीसदी गिरावट के साथ 25,999.34 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,462.08 के ऊपरी और 25,933.98 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 26.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,837.30 पर खुला और 115.80 अंकों या 1.47 फीसदी गिरावट के साथ 7,748.20 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 7,893.90 के ऊपरी और 7,729.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 229.13 अंकों की गिरावट के साथ 9,243.95 पर और स्मॉलकैप 288.16 अंकों की गिरावट के साथ 10,343.09 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (4.25 फीसदी), बिजली (2.91 फीसदी), धातु (2.28 फीसदी), वाहन (2.09 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (2.06 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0