businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 28 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 14, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex dips by 28 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 28.29 अंकों की गिरावट के साथ 27,932.90 पर और निफ्टी 5.55 अंकों की कमजोरी के साथ 8,454.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 25.73 अंकों की मजबूती के साथ 27,986.92 पर खुला और 28.29 अंकों या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 27,932.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,018.59 के ऊपरी और 27,853.96 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 10.95 अंकों की बढ़त के साथ 8,470.60 पर खुला और 5.55 अंकों या 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,454.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,480.25 के ऊपरी और 8,424.10 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती रही। मिडकैप 15.06 अंकों की मजबूती के साथ 11,042.47 पर और स्मॉलकैप 41.80 अंकों की मजबूती के साथ 11,521.92 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 9 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (0.89 फीसदी), धातु (0.70 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.68 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.64 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.64 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही। वाहन (0.93 फीसदी), रियल्टी (0.56 फीसदी) और बैंकिंग (0.55 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0