businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 260 अंक नीचे, रूपए में भी बुरी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex dips, rupee at 5 months lowमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रूख देखा गया। सेंसेक्स 259.87 अंकों की गिरावट के साथ 25,329.14 पर और निफ्टी 80.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,568.55 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 182.14 अंकों की गिरावट के साथ 25,406.87 पर खुला और 259.87 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 25,329.14 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,406.87 के ऊपरी और 25,232.82 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 60.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,588.70 पर खुला और 80.70 अंकों या 1.06 फीसदी गिरावट के साथ 7,568.55 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,592.45 के ऊपरी और 7,540.10 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 188.56 अंकों की गिरावट के साथ 8,962.18 पर और स्मॉलकैप 214.91 अंकों की गिरावट के साथ 9,828.30 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.09 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.05 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (3.86 फीसदी), धातु (3.15 फीसदी), बिजली (2.92 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.50 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.62 फीसदी)।

 रूपया 5 माह के निचले स्तर पर...

 देश की मुद्रा रूपये की कीमत शुक्रवार को पांच महीने के सबसे निचले स्तर प्रति डॉलर 61.70 रूपये पर पहुंच गई। यह पांच मार्च के बाद सबसे निचला स्तर है, जब रूपया डॉलर की तुलना में एक दिन पहले के बंद स्तर के मुकाबले 38 पैसे कमजोर हो गया था। शुक्रवार को बाद के कारोबार में हालांकि, रूपये में कुछ सुधार हुआ और डॉलर के मुकाबले इसकी कीमत 61.61 रूपये दर्ज की गई। व्यापारियों को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक रूपये की स्थिति संभालने के लिए हस्तक्षेप करेगा। रूपये की कीमत में गुरूवार को हुई वृद्धि पिछले महीने की सबसे अधिक वृद्धि थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0