businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स ने लगाया गोता, 661 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex crashes down by 661 pointsमुंबइ। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेज गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 660.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,188.38 पर और निफ्टी 196.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,236.45 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 41.74 अंकों की मजबूती के साथ 27,890.73 पर खुला और 660.61 अंकों या 2.37 फीसदी गिरावट के साथ 27,188.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,902.53 के ऊपरी और 27,146.68 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 9.40 अंकों की बढत के साथ 8,442.80 पर खुला और 196.95 अंकों यानी 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ 8,236.45 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,445.35 के ऊपरी और 8,226.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 237.92 अंकों की गिरावट के साथ 10,474.51 पर और स्मॉलकैप 232.60 अंकों की गिरावट के साथ 11,047.18 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें रियल्टी (3.83 फीसदी), बैंकिंग (3.46 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.83 फीसदी), धातु (2.11 फीसदी) और वाहन (2.08 फीसदी) प्रमुख रहे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0