businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में तेजी जारी, 292 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex continues to zoomमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को भी तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 292.20 अंकों की तेजी के साथ 29,571.04 पर और निफ्टी 74.90 अंकों की तेजी के साथ 8,910.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 172.81 अंकों की तेजी के साथ 29,451.65 पर खुला और 292.20 अंकों या 1.00 फीसदी तेजी के साथ 29,571.04 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,618.59 के ऊपरी और 29,286.09 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 35.75 अंकों की तेजी के साथ 8,871.35 पर खुला और 74.90 अंकों या 0.85 फीसदी तेजी के साथ 8,910.50 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,925.05 के ऊपरी और 8,825.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 84.80 अंकों की तेजी के साथ 10,780.47 पर और स्मॉलकैप 58.39 अंकों की तेजी के साथ 11,424.48 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (2.30 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.84 फीसदी), वाहन (1.24 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.14 फीसदी) और रियल्टी (1.03 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। तीन सेक्टरों -सूचना प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी) और धातु (0.60 फीसदी)- में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0