businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दीवाली पूर्व सेंसेक्स में 212 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 22, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex celebrates diwali, gains 212 pointsमुंबई। दीवाली के पूर्वदिवस बुधवार को शेयर बाजारों में तेजी रही। सेंसेक्स 211.58 अंकों की तेजी के साथ 26,787.23 पर और निफ्टी 68.15 अंकों की तेजी के साथ 7,995.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 206.92 अंकों की तेजी के साथ 26,782.57 पर खुला और 211.58 अंकों यानी 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 26,787.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,818.33 के ऊपरी और 26,712.21 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 70.05 अंकों की तेजी के साथ 7,997.80 पर खुला और 68.15 अंकों यानी 0.86 फीसदी तेजी के साथ 7,995.90 पर बंद हुआ।

 दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,005.00 के ऊपरी और 7,974.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 114.02 अंकों की तेजी के साथ 9,575.83 पर और स्मॉलकैप 121.43 अंकों की तेजी के साथ 10,504.15 पर बंद हुआ। सभी 12 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। वाहन (2.97 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.08 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.67 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.16 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.71 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0