businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 112 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex again slides by 112 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में दूसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 112.47 अंकों की गिरावट के साथ 27,531.41 पर और निफ्टी 30.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,339.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 10.22 अंकों की गिरावट के साथ 27,633.66 पर खुला और 112.47 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 27,531.41 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,675.94 के ऊपरी और 27,473.54 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 6.85 अंकों की तेजी के साथ 8,377.10 पर खुला और 30.90 अंकों या 0.37 फीसदी गिरावट के साथ 8,339.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,378.90 के ऊपरी और 8,320.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 1.15 अंक की गिरावट के साथ 10,609.96 पर और स्मॉलकैप 17.73 अंकों की गिरावट के साथ 11,165.65 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों बैंकिंग (0.08 फीसदी) और बिजली (0.02 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के तेल एवं गैस (1.03 फीसदी), रियल्टी (0.86 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.54 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.40 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0