businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बना 99 अंकों की तेजी पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex, nifty touch record hightsमुंबई। भारत के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 98.84 अंकों की तेजी के साथ 28,008.90 पर और निफ्टी 20.65 अंकों की तेजी के साथ 8,383.30 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 48.58 अंकों की तेजी के साथ 27,958.64 पर खुला और 98.84 अंकों या 0.35 फीसदी तेजी के साथ 28,008.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,126.48 के ऊपरी और 27,958.64 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 16.25 अंकों की तेजी के साथ 8,378.90 पर खुला और 20.65 अंकों 0.25 फीसदी तेजी के साथ 8,383.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,415.05 के ऊपरी, 8,370.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 47.62 अंकों की तेजी के साथ 10,133.27 पर और स्मॉलकैप 22.40 अंकों की तेजी के साथ 11,184.35 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों वाहन (1.18 फीसदी), बैंकिंग (1.12 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.96 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.55 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बिजली (1.37 फीसदी), धातु (0.90 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.53 फीसदी), तेल एवं गैस (0.53 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.47 फीसदी)।

सेंसेक्स,निफ्टी की रिकार्ड ऊंचाई...

इससे पूर्व शेयर बाजारों में बुधवार को दोपहर तक के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकार्ड उच्च स्तर छू लिया। दोपहर करीब 2 बजे तक सेंसेक्स ने 28,126.48 के रिकार्ड उच्च स्तर को छू लिया। सेंसेक्स ने इससे पहले सोमवार को 28,027.96 का तब तक का रिकार्ड उच्च स्तर छुआ था। इसी दौरान निफ्टी ने भी 8,415.05 के रिकार्ड उच्च स्तर को छू लिया। निफ्टी ने इससे पहले सोमवार को 8,383.05 के तब तक के रिकार्ड उच्च स्तर को छुआ था। बाद में सेंसेक्स 104.21 अंकों की तेजी के साथ 28,014.27 पर और निफ्टी 24.50 अंकों की तेजी के साथ 8,387.15 पर कारोबार करते देखे गए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0