businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स व निफ्टी में फिर आई तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex, nifty again get strongerमुंबई। शेयर बाजारों में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 365.89 अंकों की तेजी के साथ 27,274.71 पर और निफ्टी 132.50 अंकों की तेजी के साथ 8,234.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 269.95 अंकों की तेजी के साथ 27,178.77 पर खुला और 365.89 अंकों या 1.36 फीसदी तेजी के साथ 27,274.71 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,316.41 के ऊपरी और 27,101.94 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 89.30 अंकों की तेजी के साथ 8,191.40 पर खुला और 132.50 अंकों या 1.64 फीसदी तेजी के साथ 8,234.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,243.50 के ऊपरी और 8,167.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 186.08 अंकों की तेजी के साथ 10,420.63 पर और स्मॉलकैप 196.89 अंकों की तेजी के साथ 11,185.88 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.63 फीसदी), बैंकिंग (2.07 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.95 फीसदी), बिजली (1.62 फीसदी) और वाहन (1.59 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0