businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग गैलक्सी नोट 8 ने जीता ‘गैजट ऑफ द ईयर’ आवार्ड

Source : business.khaskhabar.com | Sep 30, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 samsung galaxy note 8 wins gadget of the year at imc 2017 260028नई दिल्ली। सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलक्सी नोट 8 ने यहां गुरुवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2017 में ‘गैजट ऑफ द ईयर’ अवार्ड जीता।

गैलक्सी नोट 8 में ‘बिक्सबी’ डिजिटल असिस्टंट और ‘एस पेन’ का परिष्कृत रूप दिया गया है। यह फोन भारत में 12 सितंबर को 67,900 रुपये में लॉन्च हुआ था।

सैमसंग इंडिया मोबाइल बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आसिम वारसी ने कहा, ‘‘गैलक्सी नोट 8 के साथ हमने भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन की श्रेणी में अपने नेतृत्व को मजबूत किया है और यह पुरस्कार हमारी मेहनत को दर्शाता है।’’

नोट 8 स्मार्टफोन 6.3 इंच का है, इसमें छह जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी है, जोकि 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 12 एमपी के दो रियर कैमरा भी हैं।
(आईएएनएस)

[@ काली मिर्च के हैरान कर देने वाले लाभ]


[@ कहीं भी योग करने लगती है ये लडकी..]


[@ अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0