businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रुचि सोया बनी देश की नंबर-1 खाद्य एवं कृषि उत्पाद कंपनी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 ruchi soya become the nation no 1 food and agricultural products company 148333मुंबई। फॉर्च्यून पत्रिका के ताजा अंक में जारी किए गए भारत की सबसे बड़ी 500 कंपनियों की सूची में रुचि सोया को खाद्य एवं कृषि उत्पाद क्षेत्र में भारत की नंबर-1 कंपनी का दर्जा दिया गया है।

रुचि सोया ने वित्त वर्ष 2015-16 में 27,000 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया और यह फॉर्च्यून इंडिया की भारत के 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची में 83वें पायदान पर रही।

रुचि सोया एकमात्र खाद्य एवं कृषि कंपनी है जिसने फॉच्र्यून इंडिया-500 की सूची में शीर्ष 100 में जगह बनाई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक दिनेश शाहरा ने बताया, ‘‘हमें फॉर्च्यून जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांड द्वारा भारत की नंबर-1 खाद्य एवं कृषि उत्पाद कंपनी घोषित किए जाने की खुशी है। फॉच्र्यून 500 की नवीनतम सूची देश के खाद्य एवं कृषि क्षेत्र में रुचि सोया की अग्रणी स्थिति की पुष्टि करती है। रुचि सोया के न्यूट्रेला, सनरिच, महाकोष, रुचि गोल्ड और रुचि स्टार जैसे ब्रांडों की बढ़ती मांग से अगले 2-3 वर्षों में हमारे राजस्व में खासी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।’’

फॉर्च्यून इंडिया ने नवीनतम बिक्री एवं सकल राजस्व के आंकड़ों के आधार पर भारत की सबसे बड़ी 500 कंपनियों की यह सूची तैयार की है। इस सूची का प्रकाशन फॉच्र्यून पत्रिका हर साल करती है।

फॉर्च्यून इंडिया की इस सूची में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को शीर्ष स्थान मिला है। इंडियन ऑयल पिछले वर्ष भी शीर्ष पर थी। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0