businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गोरखा एडिशन हुई लॉन्च, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा 40 kmpl का माइलेज

Source : business.khaskhabar.com | Aug 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 royal enfield classic 350 gurkha edition launched with a powerful engine and a mileage of 40 kmpl 837862
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

रॉयल एनफील्ड के दीवानों के लिए अच्छी खबर है, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गोरखा एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिटएं की एक्स-शोरूम कीमत 2,10,684 रुपए है और इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है।

इस लॉन्च के साथ ही Gorkha रेजिमेंट के प्रेरित अपैरल का एक खास कलेक्शन भी पेश किया गया है। इसमें एक खास गोरखा ग्रीन कलर और क्रॉस किए गए खुकरी वाला खास लोगो दिया गया है। यह मोटरसाइकिल स्टैंडर्ड क्लासिक 350 की तरह ही सीधी राइडिंग पोजीशन और रिफाइंड J-Series इंजन के साथ आती है। 

ये हैं फीचर्सः 
Gorkha एडिशन में राइडर की सुविधा के लिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं जिसमें गियर बदलने को आसान बनाने के लिए असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, Type-C USB चार्जिंग पोर्ट और गोरखा रेजिमेंट से प्रेरित खास डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं। 

राइडिंग और डिजाइनः 
अपनी सिग्नेचर अपराइड राइडिंग पोजीशन और रिफाइंज J-Series इंजन के साथ Classic 350 गोरखा एडिशन उस डिजाइन और राइडिंग को बरकरार रखता है जिसने क्लासिक 350 को रॉयल एनफील्ड की सबसे आइकॉनिक मोटरसाइकिलों में से एक बनाया है। रोजमर्रा की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए इसमें गियर बदलने को आसान बनाने वाला असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। 

इंजन और पावरः 

Classic 350 Gorkha Edition में J-Series 349cc सिंगल सिलिंडर एयर/ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,100rpm पर 20.2 PS की पावर और 4,000rpm पर 27nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Royal Enfield का दावा है कि असली ड्राइविंग कंडीशंस में इसका माइलज लगभग 35-40kmpl है। 

कलर और डिजाइनः 

इसे रेजिमेंटल क्रिमसन, Tactical Olive Green, Matte Black और Worm Bronze के कलर्स में डिजाइन किया गया है। इस एक पीस सैन्य यूनिफॉर्म, रेजिमेंटल लोगो और आइकॉनिक क्रॉस की गई खुकरी से प्रेरित है। हाथ से बनाए गए बैज से लेकर भारी कॉटन ट्विल और डिस्ट्रेस लेदर तक यह कलेक्शन पारंपरिक कारीगरी और मजबूत उपयोगिता का मेल है।

[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]


[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0