businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रोल्स रॉयस ने भारत में पहली एसयूवी ‘कुलिनन’ का किया अनावरण

Source : business.khaskhabar.com | May 31, 2019 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 rolls royce unveils its first suv cullinan in india 385201चेन्नई। रोल्स रॉयस मोटर कार्स द्वारा पहली बार 6.95 करोड़ रुपये कीमत की कुलिनन स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की भारत में कंपनी के लिए एक प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर बनने की उम्मीद है।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, बड़ी संख्या में युवा रोल्स रॉयस की कारों को खरीद रहे हैं, जबकि लग्जरी वाहनों को खरीदारी की औसत आयु इस सूची में लगभग 35 वर्ष है।

कुलिनन के अनावरण के दौरान यहां रोल्स रॉयस रीजनल सेल्स मैनेजर (एशिया पैसिफिक) डेविड किम ने पत्रकारों को कहा कि लग्जरी कार निर्माता के ग्राहक एक एसयूवी चाहते थे और कंपनी एक मॉडल के साथ सामने आई है।

उन्होंने कहा कि मॉडल को यहां रोल्स रॉयस के लिए वॉल्यूम ड्राइवर होने की उम्मीद है।

किम ने कहा, ‘‘कार कई वर्षों के डिजाइन, विकास और परीक्षण का एक परिणाम है। दुनिया में सभी प्रकार के इलाकों में इस वाहन का परीक्षण किया गया।’’

भारत में कितनी कारों की बिक्री हुई इसका खुलासा न करते हुए किम ने कहा कि कंपनी ने वैश्विक स्तर पर पिछले साल 4,107 कारों की बिक्री की।
(आईएएनएस)

[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ नशीली चाय पिलाकर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म ]


[@ कभी-कभी गर्भावस्था भूल जाती हैं ये अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0