businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस इंफ्रा को 1914 करोड का शुद्ध लाभ

Source : business.khaskhabar.com | May 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance infra posts net profit of 1914 crsमुंबई। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (रिलायंस इंफ्रा) ने सोमवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त हुए कारोबारी वर्ष में उसे 1,914 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआङ है।

 कंपनी को इससे पिछले वर्ष में 1,872 करोड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ था। गत कारोबारी वर्ष में कंपनी की कुल आय 20,274 करो़ड रूपये की हुई जबकि इससे एक साल पहले कंपनी की कुल आय 23,433 करोड रूपये हुई थी, जिसमें ऑफर फॉर सेल प्रणाली से आरपावर के शेयरों की बिक्री से हुई 379 करोड रूपये की आय भी शामिल है।

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 5,036 करो़ड रूपये रही जो एक साल पहले की समान अवधि की कुल आय 4,218 करोड रूपये से 19 फीसदी अधिक है। जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 621 करो़ड रूपये रहा, जो इससे पिछली तिमाही के शुद्ध लाभ 450 करोड रूपये से 38 फीसदी अधिक है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0