businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स रिकार्ड, होंडा, टीवीएस, सुजुकी को मिली जगह

Source : business.khaskhabar.com | Aug 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 record honda tvs suzuki got place among the five best selling scooters in the country 837116
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें बड़ी संख्या में स्कूटर भी शामिल होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन पांच स्कूटर्स की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता के किस स्कूटर को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

होंडा एक्टिवाः 
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने होंडा एक्टिवा स्कूटर की सबसे ज्यादा मांग रही। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 2.06 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 2.37 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। गिरावट दर्ज किए जाने के बाद भी इस स्कूटर की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। 

टीवीएस जुपिटरः 

टीवीएस की ओर से जुपिटर स्कूटर को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस स्कूटर की 1.48 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इस स्कूटर की करीब 1.25 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

सुजुकी एक्सेसः 

सुजुकी की ओर से Access को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 82 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। 2025 में इसी अवधि में इसकी 68 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

टीवीएस एन टार्कः 
टीवीएस की ओर से जुपिटर के अलावा एन टॉर्क को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। बीते महीने इसकी करीब 38 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या करीब 26 हजार यूनिट्स की थी। 

टाप फाइव में शामिल हुआ Suzuki Burgmanः 

सुजुकी की ओर से बर्गमैन स्कूटर को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान करीब 30 हजार यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है। इससे पहले 2025 की इसी अवधि में यह संख्या 23 हजार यूनिट्स से ज्यादा रही थी।

[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0