राजीव सभरवाल होंगे टाटा कैपिटल के नए सीईओ और एमडी
Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2017 | 

मुंबई। बैंकिंग उद्योग के दिग्गज राजीव सभरवाल टाटा कैपिटल के सीईओ और प्रबंध निदेशक होंगे। वित्तीय सेवा प्रदाता टाटा कैपिटल ने गुरुवार को यह घोषणा की।
कंपनी के अनुसार, सभरवाल टाटा कैपिटल से जनवरी 2018 से जुड़ेंगे और कंपनी के मौजूदा प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रवीण पी. काडले की जगह लेंगे।
इसके बाद, काडले 1 अप्रैल 2018 से टाटा समूह में अन्य जिम्मेदारियां संभालेंगे।
सभरवाल अभी ट्रू नॉर्थ मैनेजर एलएलपी में भागीदार हैं।
(आईएएनएस)
[@ डॉक्टरी,इंजीनियरिंग छोडो, शौक को बनाएं करिअर]
[@ चाहिए तरक्की तो कुछ इस तरह बनाएं अपना CV]
[@ क्या तीसरी शादी की फिराक में हैं आमिर खान? ]