businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वाहनों की गिरती बिक्री को लेकर राहुल गांधी का दावा फर्जी, इंडस्ट्री डेटा ने बताई सही तस्वीर 

Source : business.khaskhabar.com | Jun 06, 2025 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 rahul gandhis claim about falling vehicle sales is fake industry data tells the true picture 727109नई दिल्ली । विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि देश में बीते एक साल में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 17 प्रतिशत और कार की बिक्री में 8.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हालांकि, इंडस्ट्री डेटा कुछ अलग ही तस्वीर बता रहा है।  
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, देश की ऑटो इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 25 में रिकॉर्ड 43 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री की है। यह भारत में पैसेंजर वाहनों बिक्री का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
यह आंकड़ा वित्त वर्ष 24 में 42 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री से 2 प्रतिशत अधिक है।
देश में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में बढ़त की वजह एसयूवी सेगमेंट का तेजी से लोकप्रिय होना है, जिसकी कुल पैसेंजर वाहन बिक्री में 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
सियाम के मुताबिक, वित्त वर्ष 25 में दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत बढ़कर 1.96 करोड़ यूनिट्स हो गई है।
वित्त वर्ष 25 तिपहिया वाहनों की बिक्री भी उच्चतम स्तर पर रही। इस दौरान कुल 7.4 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि वित्त वर्ष 24 की कुल बिक्री 6.94 लाख यूनिट्स से करीब 6 प्रतिशत अधिक है।
वाहनों की घरेलू बिक्री के साथ वित्त वर्ष 25 में निर्यात में भी इजाफा हुआ है।
सियाम के मुताबिक,वित्त वर्ष 25 में देश के कुल 7.7 लाख पैसेंजर वाहनों का निर्यात हुआ था, जो कि वित्त वर्ष 24 के 6.72 लाख पैसेंजर वाहनों के निर्यात से 14.6 प्रतिशत अधिक है।
वित्त वर्ष 25 में देश के कुल 41.98 लाख दोपहिया वाहनों का निर्यात हुआ था, जो कि वित्त वर्ष 24 के 34.58 लाख दोपहिया वाहनों के निर्यात से 21.4 प्रतिशत अधिक है।
इस दौरान तिपहिया वाहनों के निर्यात में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, 2.9 लाख यूनिट्स से बढ़कर 3.06 लाख यूनिट्स हो गया है।
वित्त वर्ष 25 में देश से कुल 80,986 कमर्शियल वाहनों का निर्यात हुआ था, जो वित्त वर्ष 24 के आंकड़े 65,818 यूनिट्स के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है।
--आईएएनएस
 

[@ सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0