businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दक्षिण भारत में घटा चाय का उत्पादन

Source : business.khaskhabar.com | Oct 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 production of reduced tea in south india 344759कोलकाता। पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में दक्षिण भारत में चाय के उत्पादन में कमी आई है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को मिलाकर अगस्त में 117.1 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ जबकि पिछले साल 201.6 लाख किलोग्राम हुआ था।  

भारत में चाय का उत्पादन अगस्त महीने में 17.65 करोड़ किलोग्राम रहा जोकि पिछले साल की समान अवधि के 16.62 करोड़ किलोग्राम के लगभग समान है। यह जानकारी टी बोर्ड ऑफ इंडिया ने दी।

टी बोर्ड ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में छोटे उत्पादकों का योगदान 799.4 लाख किलोग्राम रहा।

हालांकि उत्तर भारत में इस साल अगस्त में चाय के उत्पादन में इजाफा हुआ है।

उत्तर भारत में असम में 10.86 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ जबकि पिछले साल अगस्त महीने में राज्य में 10.26 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था।

पश्चिम बंगाल में चाय का उत्पादन इस साल अगस्त में 5.18 करोड़ किलोग्राम हुआ। जबकि पिछले साल अगस्त में 4.96 करोड़ किलोग्राम हुआ था। (आईएएनएस)

[@ जब पति को खटकने लगे पत्नी!]


[@ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह]


[@ लड़कों में भी होते हैं ये लड़कियों वालें गुण...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0