businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मानसून ने जगाई बंपर पैदावार की आस, खाद्यान्न उत्पादन में बनेगा नया रिकॉर्ड

Source : business.khaskhabar.com | Feb 19, 2020 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 production of record 2919 million tonnes of food grains estimated in the country 430401नई दिल्ली। मानसून के मेहरबान रहने से भारत इस साल गेहूं, धान, चना समेत खाद्यान्नों के कुल उत्पादन में फिर नया रिकॉर्ड बनाएगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) के दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार, देश में इस साल करीब 29.19 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद है, जोकि पिछले साल के मुकाबले 67.4 लाख टन अधिक है। फसल वर्ष 2018-19 में खाद्यान्न का उत्पादन 28.52 करोड़ टन था। बीते पांच साल (2013-14 से लेकर 2018-19) के खाद्यान्नों के औसत उत्पादन की तुलना में इस साल देश में खाद्यान्न का उत्पादन 2.62 करोड़ टन ज्यादा होने का अनुमान है।

बीते मानसून सीजन के दौरान औसत से 10 फीसदी अधिक बारिश हुई जिससे खरीफ समेत रबी फसलों की बंपर पैदावार की आस जगा दी है।

दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार, धान का उत्पादन 2019-20 में रिकॉर्ड 11.74 करोड़ टन होने की उम्मीद है, जोकि पिछले साल से 96.7 लाख टन अधिक है। वहीं, गेहूं का उत्पादन इस साल रिकॉर्ड 10.62 करोड़ टन होने की उम्मीद है, जोकि पिछले साल से 26.1 लाख टन अधिक है। गेहूं का उत्पादन पिछले पांच साल के औसत 9.46 करोड़ टन से इस साल 1.16 करोड़ टन अधिक होने वाला है।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फसल वर्ष 2019-20 में दलहन फसलों का कुल उत्पादन 230.2 लाख टन होने का अनुमान है। दलहनों में चना का उत्पादन भी रिकॉर्ड 112.2 लाख टन होने का अनुमान है, जोकि पिछले साल से 12.8 लाख टन अधिक है।

तुअर का उत्पादन भी पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक है। दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के आंकड़ों के अनुसार, इस साल तुअर का उत्पादन 36.9 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले देश में तुअर का उत्पादन 33.2 लाख टन हुआ था।

मोटे अनाजों का कुल उत्पादन इस साल 452.4 लाख टन होने का अनुमान है, जोकि पिछले साल से 21.8 लाख टन अधिक है। पिछले साल 2018-19 में मोटे अनाजों का कुल उत्पादन 430.6 लाख टन था।

खाद्यान्नों अलावा अन्य नकदी फसलों का भी इस साल बंफर उत्पादन रहने का अनुमान है। तिलहल फसलों में नौ तिलहनों का कुल उत्पादन 341.88 लाख टन रहने का आकलन किया गया है, जोकि अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन है। तिलहन फसलों के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 26.7 लाख टन का इजाफा होगा।

तिलहन फसलों में सोयाबीन का उत्पादन इस साल 136.28 लाख टन होने का अनुमान है, जोकि पिछले साल के मुकाबले 3.60 लाख टन ज्यादा है। सरसों का उत्पादन इस साल 91.13 लाख टन होने का अनुमान है, जोकि पिछले साल के 92.56 लाख टन से कम है। मूंगफली का उत्पादन इस साल 82.44 लाख टन होने का अनुमान है, जोकि पिछले साल के मुकाबले 15.17 लाख टन अधिक है।

वहीं, कपास का उत्पादन इस साल 348.91 लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल कपास का उत्पादन 280.42 लाख गांठ था। जूट और मेस्ता का उत्पादन इस साल 98.1 लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) है, जोकि पिछले साल 98.20 लाख गांठ था। गóो का उत्पादन इस साल 35.38 करोड़ टन होने का अनुमान है, जोकि पिछले साल 40.54 करोड़ टन था। (आईएएनएस)

[@ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड, एक्ट्रेस समेत 2 मॉडल्स अरेस्ट]


[@ प्रेग्नेंसी में नारियल पानी खास लाभकारी ]


[@ चेज मास्टर के रूप में उभरे कोहली, रिकार्ड बुक में लिखा नए सिरे से अध्याय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0